/एसडीआरएफ में तैनात पुलिस कांस्टेबल सहित दो युवक 4.60 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार।

एसडीआरएफ में तैनात पुलिस कांस्टेबल सहित दो युवक 4.60 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार।

सोलन 13 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल सहित कुनिहार के दो युवकों को स्थानीय पुलिस ने 4.60 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक एक गुप्ता सूचना के आधार पर किभाई नाका बंदी के दौरान कुनिहार पुलिस ने अंकुश कुमार पुत्र श्री सुरेश कुमार निवासी गाँव नम्होल डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 28 वर्ष

नितीश पुत्र श्री जयप्रकाश निवासी गाँव टियुकरी (स्यांवा) डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 28 वर्ष मालूम हुए के कब्जा से 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की ।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस थाना कुनिहार की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के ऊपर फौरी कार्यवाही करते हुए सनोगी नामक स्थान के समीप नाकाबंदी करके उक्त मोटर साइकिल को रोककर चैक करके मोटर साइकिल पर बैठे दो युवकों जिनके नाम अंकुश कुमार पुत्र श्री सुरेश कुमार निवासी गाँव नम्होल डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 28 वर्ष व

नितीश पुत्र श्री जयप्रकाश निवासी गाँव टियुकरी (स्यांवा) डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 28 वर्ष मालूम हुए के कब्जा से 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I

इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान उक्त मामले में संलिप्त आरोपी अंकुश कुमार शिमला में एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल नियुक्त है।

मोटरसाइकिल को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I