/बद्दी पुलिस और नागरिकों की मदद से कार में लगी आग पर काबू ।

बद्दी पुलिस और नागरिकों की मदद से कार में लगी आग पर काबू ।

नालागढ़ 16 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबी एन के हाउज़िंग फेज़-1 क्षेत्र में गत दिवस वहाँ खड़ी एक कार (फोर्ड फिगो, नंबर HP63B 8622) में अचानक आग लग गई, जिस को गश्त पर पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से काबू पा लिया।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि गश्त कर रही पुलिस पार्टी ने तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर काबू पाया और बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।

कार के मालिक ने त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए बद्दी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

बद्दी पुलिस जनता से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।