/सोलन जिले के शिक्षांस्थान कल 2 सितम्बर को भी रहेंगे बन्द

सोलन जिले के शिक्षांस्थान कल 2 सितम्बर को भी रहेंगे बन्द

सोलन 1 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार वर्षा को देखते हुए उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने आज की तरह कल भी शिक्षा संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक उपरोक्त हालातों को ध्यान में रखते हुए और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 और 34 (एम) के तहत मुझे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए,सोलन जिला मजिस्ट्रेट-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मनमोहन शर्मा, आईएएस, , एतद्द्वारा एहतियात के तौर पर 2 सितंबर, 2025 (मंगलवार) को जिला सोलन के सभी सरकारी/निजी शैक्षणिक संस्थानों/नर्सिंग संस्थानों/व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों/पॉली टेक्निकल कॉलेज/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी किए है।

, यह भी निर्देश दिए गए है कि संबंधित संस्थानों के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों को व्यस्त रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं ली जाएँ।