नालागढ़ 2 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
भारी वर्षा के चलते नालागढ़ की सड़कों पर बनी पुलियों व नालों को बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पुरजोर प्रयास कर रहे है ।गत दिवस ढेरोवाल के दो पुलों को बचाने में भी विभाग की तत्परता देखने को मिली।

नालों के गढ़ से नामकरण वाले नालागढ़ में भरी वर्षा के चलते ऊपरी क्षेत्रों का पानी यहां की नदी नालों में भर जाता है जिस से इन में फंसने वाले झाड़ और कचरा इन को ब्लॉक करके नुकसान का कारण बनता है।

लेकिन नालागढ़ का लोक निर्माण विभाग इस बार अपनी पूरी मस्तैदी दिखा रहा है।

गत दिवस नालागढ़ रोपड़ को जोड़ने वाले ढेरोवाला के पुलों में झाड़ फंसने के कारण पानी इन पुलों के ऊपर से बहने लग पड़ा जिस से इन पुराने पुलों को खतरा पैदा हो गया था जिसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को लगते ही विभाग ने यातायात को रोक कर इन पुलों के नीचे से पानी का बहाव खोला जिस से ये पुल गिरने से बच गए ।

लोगों ने बताया कि इस के लिए विभाग ने फौरी कार्यवाही करते जेसीबी लगा कर ब्लॉकेज को खोल दिया ।
विभाग इस इस जागरूकता के लिए सभी लोग सराहना कर रहे है।






