/बेहड़ी गांव में भारी बारिश से ढांचा ढहा, परिवार प्रभावित।

बेहड़ी गांव में भारी बारिश से ढांचा ढहा, परिवार प्रभावित।

नायब तहसीलदार राजिंदर ठाकुर ने मौके पर भेजा संबंधित पटवारी

नालागढ़, 3 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत बेहड़ी के नेरन गांव में विगत रात्री भारी बारिश के चलते आज दोपहर बाद शंकर लाल उर्फ लाली के घर के पिलरों पर तैयार किया गया ढांचा गिर गया।

हादसे से परिवार को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। पीड़ित परिवार हरिजन जाति से संबंध रखता है।

स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्ण लाल उर्फ सतपाल ने प्रदेश सरकार एवं प्रशासन से प्रभावित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।

इस बाबत तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि हल्का पटवारी को घटना स्थल पर जाकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने हिम नयन न्यूज़ को बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।