नालागढ़, 4 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/वर्मा
औद्योगिक नगरी बी बी एन में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार सलेड निवासी महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बच्चा घायल हो गए। हादसा मंगलवार शाम करीब छह बजे बागबानियां बस स्टॉप के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार सलेड़ा निवासी राम सिंह अपनी पत्नी बबली और बेटे जशन को दवाई दिलाने ले जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी नालागढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। राम सिंह और उनका बेटा उपचाराधीन हैं।
मानपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।






