/बद्दी उपमंडल में आज मानसून से 5.80 लाख का ढांचागत नुकसान

बद्दी उपमंडल में आज मानसून से 5.80 लाख का ढांचागत नुकसान

बद्दी 4 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।

बद्दी उपमंडल में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पर असर डालते हुए ढांचागत संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। उपमंडल स्तरीय दैनिक नुकसान रिपोर्ट (मानसून 2025) के अनुसार, 4 सितम्बर को दर्ज घटनाओं में लगभग 5.80 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान मानव जीवन अथवा पशुधन की हानि की कोई घटना सामने नहीं आई है। हालांकि, संरचनात्मक क्षति के मामलों में एक कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया, एक पक्का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ, तीन गोशालाओं को नुकसान पहुंचा तथा एक रिटेनिंग वॉल भी क्षतिग्रस्त पाई गई।

प्रशासन द्वारा जारी विवरण के अनुसार अनुमानित नुकसान इस प्रकार है—

कच्चा मकान: 50,000 रुपये

पक्का मकान (आंशिक क्षति): 2,20,000 रुपये

तीन गोशालाएं: 1,10,000 रुपये

रिटेनिंग वॉल: 2,00,000 रुपये

उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बद्दी ने यह रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रभावित मामलों का आकलन कर प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।