/नालागढ़ उपमंडल में बरसात से भारी नुकसान, लाखों की संपत्ति तबाह।

नालागढ़ उपमंडल में बरसात से भारी नुकसान, लाखों की संपत्ति तबाह।

नालागढ़, 5 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

बरसात का कहर लगातार जारी है और नालागढ़ उपमंडल में हुए नुकसान का ताजा ब्योरा प्रशासन की रिपोर्ट में सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त 2025 को ग्राम पंचायत बेहड़ी के नेरन निवासी शंकर लाल उर्फ लाली के मकान को भारी बारिश से बड़ा नुकसान पहुंचा। बारिश के कारण पिलरों पर टिका ढांचा गिर गया, जिससे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। इस हादसे से लगभग ₹2,50,000 का नुकसान आंका गया है।

इसके अलावा, प्रशासनिक रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों के अनुसार अब तक उपमंडल क्षेत्र में मवेशियों की मौत, मकानों की क्षति और विभिन्न तरह के नुकसान का आंकड़ा लाखों रुपये तक पहुंच चुका है। केवल मवेशियों के नुकसान की राशि ₹10,000 दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि मानसून सीजन 2025 में अब तक नालागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कई जगह भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है।