चंडीगढ़, 6 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/वर्मा
पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के एडवांस्ड आई सेंटर में ऑल इंडिया ऑप्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) की अकादमिक एंड रिसर्च कमेटी (ARC) के सहयोग से 5 से 7 सितम्बर तक 15वां पीजी रिफ्रेशर कोर्स (नॉर्थ ज़ोन) आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. एस.एस. पांडव (हेड, एडवांस्ड आई सेंटर) ने किया। उन्होंने प्रो. नम्रता शर्मा (चेयरमैन, साइंटिफिक कमेटी, AIOS), डॉ. प्रशांत बावनकुले (चेयरमैन, ARC), डॉ. टिंकू बाली (कोऑर्डिनेटर, ARC नॉर्थ ज़ोन) और देशभर से आए वरिष्ठ विशेषज्ञों का स्वागत किया।

आयोजन सचिव प्रो. रीमा बंसल और प्रो. चिंतन मल्होत्रा ने संयुक्त सचिव डॉ. फैसल के साथ जानकारी दी कि इस कोर्स में उत्तर भारत के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से लगभग 100 नेत्र-विज्ञान (Ophthalmology) के पीजी विद्यार्थी शामिल हुए और विशेषज्ञ सत्रों व शोध प्रस्तुतियों से लाभान्वित हुए।
एआईओसी-एआरसी पीजी रिफ्रेशर कोर्स, एआरसी की एक लोकप्रिय शैक्षणिक पहल है, जिसका उद्देश्य परीक्षा की तैयारी कर रहे पीजी छात्रों को महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करना है। यह साढ़े दो दिन का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम रहा।







