/कसौली पुलिस ने मंदिर दानपात्र चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार किया

कसौली पुलिस ने मंदिर दानपात्र चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार किया


कसौली, 6 सितम्बर

हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/वर्मा

पुलिस थाना कसौली में दर्ज FIR नंबर 61/2025 के तहत धारावाला देव मंदिर, चामियां में दानपात्र से नकदी चोरी का मामला सामने आया।

शिकायतकर्ता नरेश कुमार ने बताया कि 4 सितम्बर को मंदिर की सफाई व पूजा के दौरान दानपात्र से लगभग ₹9,000 गायब पाए गए। CCTV फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति मुंह ढककर लोहे की वस्तु से दानपात्र से पैसे निकालते दिखाई दिए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की और एक आरोपी रोहित शर्मा (25), निवासी गांव जाड़वा, तहसील कसौली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की गई नकदी में से ₹1,775 बरामद हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ पुलिस थाना कसौली में चिट्टा/हेरोइन तस्करी का मामला दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी को 6 सितम्बर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।