/पूर्व विधायक ठाकुर ने आपदा पीड़ितों से मुलाकात।

पूर्व विधायक ठाकुर ने आपदा पीड़ितों से मुलाकात।

रामशहर, 6 सितम्बर 2025
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो

नालागढ़ के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर ने आज रामशहर, डोली, च्लोनी, गड़ोंन व धर्मना पंचायतों के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। भारी बारिश व भूस्खलन से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

वहीं, जनकल्याण समिति ने जमराड़ी गांव के कैंसर पीड़ित वीर सिंह की पत्नी तारा देवी को 78वां ₹10,000 का चेक सौंपा। समिति अब तक 77 से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में सहयोग प्रदान कर चुकी है