बद्दी, 6 सितम्बर 2025
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो
महिला थाना बद्दी में 30 अगस्त को दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदा 12 वर्षीय ललतेश कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया। शिकायत बच्चे के पिता पुष्पेन्द्र सिंह निवासी जिला सम्भल (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी डोडूवाल, बद्दी ने दर्ज कराई थी।

पुलिस ने नियमानुसार मामला दर्ज कर तलाश शुरू की और 5 सितम्बर को ललतेश को बरोटीवाला क्षेत्र बैरियर के पास से सुरक्षित ढूंढ निकाला। बाद में उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।








