/हिमाचल आपदा में सहयोग करेगी हरियाणा सरकार

हिमाचल आपदा में सहयोग करेगी हरियाणा सरकार

शिमला, 6 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल प्रदेश में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरियाणा भाजपा सरकार राहत सामग्री भेज रही है। 7 सितम्बर को सुबह 9 बजे पंचकुला भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल चंबा के लिए राहत खेप रवाना करेंगे।

इस खेप में 500 तरपाल, 500 गद्दे, 500 कंबल, 100 क्विंटल चावल, 50 क्विंटल आटा, 10 क्विंटल दाल, 1000 बोतल तेल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार आपदा प्रभावित राज्यों के साथ हर स्तर पर सहयोग कर रही है।