कुल्लू, 7 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
हिमाचल प्रदेश में आई आपदा का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शीघ्र हिमाचल का दौरा करेंगे।
यह जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शीघ्र हिमाचल का दौरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब तक साढ़े 5000 करोड़ रुपये की सहायता दे चुकी है, लेकिन कांग्रेस सरकार राहत राशि का सही उपयोग नहीं कर पा रही।
जयराम ठाकुर ने मांग की कि प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन तेज़ी से करने के लिए अतिरिक्त पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार की नियुक्ति की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके।







