/एशिया कप हॉकी ## भारत ने असली रंग दिखाया

एशिया कप हॉकी ## भारत ने असली रंग दिखाया

सोलन 7 सितंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /साभार मनमोहन सिंह

आखिर भारत की हॉकी टीम उसी रंग में दिखाई दी जिसकी उम्मीद सभी को उससे थी। सुपर 4 के अपने अंतिम मुकाबले में भारत ने चीन को 7-0 से परास्त कर दिया।

अब फाइनल में भारत का मुकाबला पिछले चैंपियन दक्षिण कोरिया के साथ है। भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए लगता नहीं कि कोरिया उसे कोई बड़ी चुनौती दे पाएगा।


मैने कल लिखा था कि यदि भारत ने अपनी ताकत से आधी ताकत का खेल भी दिखा दिया तो यह सकी जीत निश्चित है। इस मैच की सबसे अच्छी बात यह रही कि अभी तक ऑफ कलर चल रहे फॉरवर्ड खिलाड़ी राजकुमार पॉल, दिलप्रीत, और अभिषेक अपनी फॉर्म पा गए। आज भारत ने जो सात गोल किए उनमें से चार गोल इन तीनों की स्टिक से आए। इनमें से अभिषेक ने दो, और राजकुमार पॉल और दिलप्रीत ने एक एक गोल किया। एक गोल शिलानंद लाकड़ा, एक सुखजीत और एक मंदीप ने किया।


भारत ने शुरू से ही ताबड़तोड़ हमलों की झाड़ी लगा दी और पहला गोल खेल के चौथे ही मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने कर के भारत का खाता खोल दिया।

इसके तीन मिनट बाद भारत के लिए दूसरा गोल दिलप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर के बाद मिली एक लूज गेंद पर बना दिया। दो गोल की बढ़त के बाद भी भारत के हमले थमे नहीं और दूसरे क्वार्टर के तीसरे ही मिनट में मनदीप ने पेनल्टी कॉर्नर के बाद वापिस आती गेंद गेंद को गोल में डाल कर भारत की बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। आधे समय तक मेजबान भारत 3-0 से आगे था।


दूसरे हॉफ में भारत के प्रयास जारी रहे और 37 वें मिनट में शिलानंद ने एक गेंद डी में दिलप्रीत के लिए बढ़ाई जिसने स्टीक पास राजकुमार पॉल को दिया जो बिल्कुल गोल के सामने थे। इस तरह भारत का चौथा गोल आया। इसके दो मिनट बाद दिलप्रीत के हमले पर सुखजीत ने पांचवां गोल कर दिया। अंतिम दोनों गोल अभिषेक ने 46 वें और 50 वें मिनट में बनाए।


इस मैच में भारत की सभी गोल फील्ड गोल थे। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सात गोल छह खिलाड़ियों ने किए।


भारतीय टीम की लय और फॉर्म को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि फाइनल में कोरिया उसे कोई बड़ी चुनौती दे पाएगा। किसी भी मैच को ले लीजिए भारत तभी मुश्किल में पड़ता है जब वह मिले अवसरों का लाभ नहीं उठा पाता।

उम्मीद करनी चाहिए कि भारत यही फॉर्म बरकरार रखेगा और फील्ड व पेनल्टी कॉर्नर्स दोनों का भरपूर लाभ उठाएगा।