सुक्खू सरकार ने अपना फैसला लिया वापिस।
शिमला, 8 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की ग्रेड-पे बहाली के फैसले को लागू रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में हाल ही में अधिसूचना पर रोक लगाए जाने से पैदा हुई स्थिति पर संशय अब साफ हो गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को उनके ग्रेड-पे से वंचित नहीं किया जाएगा और पूर्व की व्यवस्था यथावत रहेगी।
प्रदेश में बीते दिनों सरकार के निर्णय के खिलाफ कर्मचारियों में असंतोष की लहर दौड़ गई थी। हजारों कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप सड़क पर उतरकर सरकार से अपने अधिकार सुरक्षित रखने की मांग उठाई थी। कर्मचारियों का कहना था कि ग्रेड-पे की वापसी उनके हितों से जुड़ा हुआ मुद्दा है और इसमें किसी भी प्रकार की कटौती स्वीकार नहीं होगी।

सरकार ने कर्मचारियों के विरोध और परिस्थितियों को देखते हुए यह सुनिश्चित किया है कि ग्रेड-पे की सुविधा पुनः जारी रहेगी। इस निर्णय से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।







