सोलन (रामशहर), 7 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
नशा मुक्त समाज की दिशा में पुलिस ने एक और सख्त कदम उठाते हुए शिक्षा ब्लॉक कार्यालय से लेकर बस स्टैंड रामशहर तक लगभग एक बीघा क्षेत्र में उगे भांग (Cannabis) के पौधों को नष्ट किया।

थाना प्रभारी रामशहर ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने भांग की झाड़ियों को पूरी तरह नष्ट किया, ताकि क्षेत्र के युवाओं को इस नशे की जद में आने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में नशे का प्रसार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं पर भांग के पौधे या नशे से जुड़ी गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।







