/अर्की पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

अर्की पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

अर्की, 9 सितम्बर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

पुलिस थाना अर्की की टीम ने गश्त व अपराध रोकथाम के दौरान कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ETIOS कार में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन की तलाशी ली, जिसमें से 04 पेटियां (कुल 48 बोतलें) देसी शराब, ब्रांड हिम संतरा बरामद की गई। वाहन चालक शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी चालक राम प्रकाश पुत्र श्री दिला राम निवासी गांव चडेरा, डाकघर बलेरा, तहसील अर्की, जिला सोलन को हिरासत में लिया तथा वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी को BNSS की धारा 35(3) के तहत पाबंद किया गया है।

अर्की पुलिस ने मामले में FIR नंबर 61/2025, दिनांक 09-09-2025, धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। मामला अभी जांचाधीन है।