/नालागढ़ उपमंडल में मानसून से पांच मकान क्षतिग्रस्त।

नालागढ़ उपमंडल में मानसून से पांच मकान क्षतिग्रस्त।

नालागढ़, 10 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा।

मानसून सीजन 2025 के दौरान नालागढ़ उपमंडल में भारी बरसात से संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उपमंडल स्तरीय दैनिक हानि रिपोर्ट के अनुसार, 10 सितम्बर तक क्षेत्र में मानव एवं पशुधन की हानि दर्ज नहीं हुई है, लेकिन आवासीय संरचनाओं को क्षति पहुँची है।

रिपोर्ट के अनुसार, एक कच्चा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसकी अनुमानित हानि राशि 20 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं, चार पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है, जिनकी कुल हानि लगभग 2.60 लाख रुपये आँकी गई है।

प्रभावित परिवारों में संतराम पुत्र महंतू (निवासी प्लासी, मझोली), जसवीर सिंह पुत्र अजन्त सिंह (निवासी मझेड़ी, जंबुख्याड़), नीरज राणा पुत्र जरनैल (निवासी बठल, जंबुख्याड़), अर्चना विद्या देवी पत्नी नानक सिंह (निवासी कुफली, पनोहड़) तथा राम अवतार पुत्र सरजू (निवासी मझेड़ी, जंबुख्याड़) शामिल हैं।

स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है और राहत प्रदान करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।