शिमला, 10 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता एवं विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वचनों को निभाते हुए हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज घोषित किया है, जो प्रदेश के लिए बड़ी सौगात है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 9 सितम्बर को हिमाचल दौरे के दौरान मंडी, कुल्लू, चंबा सहित बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और कांगड़ा में उच्च स्तरीय बैठक की।

इस दौरान प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री को दी।
जमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द बांटा, बल्कि घायलों और प्रभावित किसानों के लिए विशेष सहायता की भी घोषणा की।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त अग्रिम जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह साबित कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश वास्तव में उनका दूसरा घर है और संकट की इस घड़ी में उन्होंने हर संभव सहयोग देकर प्रदेशवासियों का मनोबल बढ़ाया है।







