बद्दी, 11 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा।
औद्योगिक नगरी बीबीएन के ग्राम खेड़ा से गत दिवस गायब युवती को पुलिस द्वारा बरामद करने का दावा किया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक़ खेड़ा से 19 वर्षीय युवती के लापता होने की रिपोर्ट महिला थाना बद्दी में दर्ज कराई गई थी।
जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से छानबीन शुरू की।
इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि थाना सेहजनवां, जनपद गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस के सहयोग से युवती को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया।

उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताओं के बाद युवती को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया है।
पुलिस ने आश्वस्त किया है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और समाज को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।









