नालागढ़, 13 सितंबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।
महिला पुलिस थाना बद्दी के समीप गुरुवार देर शाम एक ट्रक और स्विफ्ट कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार बेह़रमपुर, नालागढ़ निवासी गुरविंदर सिंह अपने तीन साथियों के साथ स्विफ्ट कार में बद्दी की ओर जा रहा था।
इस दौरान सामने से आ रहा ट्रक (नं. RJ13GC-1873) अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवक घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक चालक की पहचान सुखदेव सिंह निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस थाना बद्दी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









