/रूस में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

रूस में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

मानव विकास के साथ प्राकृतिक आपदाओं में भी बढ़ोतरी।

मॉस्को 13 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ एजेंसी

रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट पर शनिवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए।दुनिया में बढ़ते विकास के साथ साथ प्राकृतिक आपदाओं का भी प्रभाव दुनिया पर बढ़ता ही जा रहा है

मिली जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है जो अपनी आप में दुनिया को चेतावनी के रूप में माना जा रहा है। इसका केंद्र समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के झटकों के बाद प्रशासन ने एहतियातन 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले समुद्री तटों पर सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।

राहत एवं बचाव दल सतर्क कर दिए गए हैं और लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।

फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।