शिमला, 15 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने गृह (प्रॉसिक्यूशन) विभाग में तीन जिला अटॉर्नियों (क्लास-1, गैजेटेड) को पदोन्नत कर संयुक्त निदेशक (प्रॉसिक्यूशन) नियुक्त किया है। राज्यपाल ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर यह आदेश जारी किए।
जिन अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, उनमें शामिल हैं:
- श्री संदीप अटरी – पदोन्नति पर संयुक्त निदेशक, कार्यालय राज्य सीआईडी, शिमला।
- श्रीमती मुक्ता नंद – पदोन्नति पर संयुक्त निदेशक, कार्यालय एसवी एवं एसीबी, शिमला।
- श्री संजय कुमार – पदोन्नति पर संयुक्त निदेशक, कार्यालय सतर्कता मुख्यालय, शिमला।
आदेशों के अनुसार, पदोन्नति केवल नए पद और स्थान पर ज्वाइन करने के बाद ही प्रभावी होगी। यदि पांच दिनों के भीतर अधिकारी नई जगह कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं तो पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त माने जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, संबंधित अधिकारियों को वेतन निर्धारण हेतु एफआर-22 के प्रावधानों के तहत एक माह की अवधि में विकल्प प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी गई है।
यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की ओर से जारी किए गए।






