/18 सितम्बर को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

18 सितम्बर को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

सोलन, 16 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /कमल चौहान

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने बताया कि आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 18 सितम्बर, 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सोलन जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने जानकारी दी कि इस दौरान कंडाघाट, परोंथा, वाकनाघाट, जेपी विश्वविद्यालय, चायल, मिलिट्री स्कूल, नौणी विश्वविद्यालय, शूलिनी विश्वविद्यालय, मॉल रोड, क्षेत्रीय अस्पताल, नगर निगम क्षेत्र, ठोडो मैदान, राजकीय महाविद्यालय, बसाल, चंबाघाट चौक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, करोल विहार सहित सोलन शहर व आसपास के अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम की खराबी या अन्य अपरिहार्य कारणों से समय-सारणी में परिवर्तन भी संभव है।

इस अवधि में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।