/जीसी नालागढ़ में अंतर-महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

जीसी नालागढ़ में अंतर-महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

नालागढ़, 17 सितम्बर ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के भूगोल विभाग ने विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर अंतर-महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें राजकीय महाविद्यालय नालागढ़, रामशहर और बरोटीवाला की कुल छह टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में जीसी नालागढ़ की टीमों ने प्रथम और द्वितीय स्थान, जबकि जीसी बरोटीवाला की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सपना संजय पंडित ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सह प्राध्यापिका शिप्रा (जीसी नालागढ़), डॉ. शालिनी देष्टा (जीसी बरोटीवाला), रीतू (जीसी रामशहर), सोनिया मोहिल, डॉ. शालू और डॉ. नविता शर्मा (जीसी नालागढ़) भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इसमें करणवीर, कुश चौधरी और भूमिका सिंह की टीम ने प्रथम, किरण, संदेश और हर्षिता ठाकुर की टीम ने द्वितीय, जबकि अनुज कुमार, अनिशा कुमारी और अंजलि की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकांश प्राध्यापक भी मौजूद रहे।