नालागढ़ 17 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा
बद्दी पुलिस के PO सेल ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी राम खिलाड़ी पुत्र स्वर्गीय नथु लाल, निवासी सारा बरोलिया, तहसील बिसौली, थाना उगेती, जिला बदायूँ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना बरोटीवाला में FIR संख्या 63/2018, दिनांक 08-06-2018 धारा 457 और 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था।

मामले की सुनवाई के दौरान माननीय अदालत ने 05-05-2025 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई और तेज की जाएगी।









