/नालागढ़ उपमंडल में बारिश से नुकसान, कई घर और गौशालाएं प्रभावित।

नालागढ़ उपमंडल में बारिश से नुकसान, कई घर और गौशालाएं प्रभावित।

नालागढ़, 17 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

लगातार बरसात से उपमंडल नालागढ़ में आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कई मकानों और गौशालाओं को आंशिक नुकसान पहुँचा है।

प्रशासन को सौंपी गई डेली लॉस रिपोर्ट (मानसून सीजन 2025) के मुताबिक़ –

मकान क्षति: 6 पक्के मकानों को आंशिक नुकसान पहुँचा है, जिनका अनुमानित नुकसान लगभग ₹3.5 लाख आँका गया है। प्रभावित परिवारों में राम किशन, राम आसरा, धर्मेंद्र, सुनील कुमार, सरजी कुमार और सतीश कुमार (सभी निवासी नयायां, पन्हेरा) शामिल हैं।

गौशाला क्षति: 2 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनका अनुमानित नुकसान लगभग ₹40 हज़ार आँका गया है। प्रभावित मालिकों में गिरी लाल (गांव आइब्राह जूडैरी, पन्हेरा) और बाबू राम (निवासी मलेरड़ी, पन्हेरा) शामिल हैं।

सौभाग्य से इस रिपोर्ट में किसी भी मानव जीवन या पशुधन की हानि की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने बताया कि प्रभावित परिवारों का विवरण दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार अंतरिम राहत की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।