/नालागढ़ ट्रक यूनियन के चुनाव 25 सितंबर को ही निर्धारित – जितेन्द्र सिंह जिंदू

नालागढ़ ट्रक यूनियन के चुनाव 25 सितंबर को ही निर्धारित – जितेन्द्र सिंह जिंदू

सभी ओपरेट्स अन्याय के खिलाफ फैसला देने पहुंचे निर्धारित समय और स्थान पर।

नालागढ़, 23 सितंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा ।

दी बद्दी-नालागढ़ ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जिंदू ने स्पष्ट किया है कि 25 सितंबर को प्रस्तावित दी नालागढ़ ट्रक यूनियन के चुनाव पर न्यायालय ने किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी तक न्यायालय के कोई आदेश उन्हें प्राप्त नहीं हुए है और चुनाव नियत तिथि और स्थान पर ही संपन्न होंगे।

जिंदू ने यूनियन के सभी ऑपरेटरों से अपील की कि वे जलास में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि यह अवसर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और यूनियन को पारदर्शी ढंग से संचालित करने का है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सदस्यों पर अनुचित तरीके से झूठ का सहारा ले कर पाबंदियां लगाई जा रही हैं और भविष्य में भी झूठे मामलों का सहारा लिया जा सकता है। इसके बावजूद उन्होंने सभी से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने पुनः 25 तारीख को सभी ऑपरेटर्स का चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आवाहन किया ।