/बिरयानी सैंपल असुरक्षित पाए जाने पर श्री राम सेना का कड़ा रुख

बिरयानी सैंपल असुरक्षित पाए जाने पर श्री राम सेना का कड़ा रुख

नालागढ़ (बद्दी), 23 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा ।

औद्योगिक नगरी के बद्दी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।

फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा हाल ही में लिए गए एक ढाबे के बिरयानी सैंपल जांच में फेल पाए गए और उन्हें असुरक्षित घोषित किया गया है।

इस घटना ने क्षेत्र के सभी होटल, ढाबा और फूड पॉइंट्स के लिए चेतावनी का काम किया है।

इस संदर्भ में श्री राम सेना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि—

सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और फूड पॉइंट्स स्वच्छता व हाइजीन का पालन करें।

खुले में खाद्य सामग्री बेचना तुरंत बंद किया जाए और उसे ढककर रखा जाए।

गंदी व मिलावटी सामग्री पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।

प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।

श्री राम सेना ने कहा कि “क्वालिटी से समझौता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगा। दूसरों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना सबसे बड़ा अपराध है।”