नालागढ़, 23 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
आयुष विभाग के आयुषमान आरोण्य मंदिर, नंगल की ओर से आज श्री बालाजी इंडस्ट्रीज, ब्राह्मण माजरा, नंगल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक़ कार्यक्रम में कंपनी के जी.ए.एम. विजय सिंह ही मुख्य अतिथि रहे।

इस अवसर पर आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने कर्मचारियों व उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं।

साथ ही योगा गाइड अजैब सिंह नायर ने योग के महत्व पर जानकारी दी और प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया।

कंपनी के कर्मचारी एच.आर. सतवीर ठाकुर, कमलेश शुकुला और परवीन कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।









