/नालागढ़ में MSME पर कार्यशाला का आयोजन कल

नालागढ़ में MSME पर कार्यशाला का आयोजन कल

नालागढ़, 25 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), भारत सरकार की ओर से कल एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। “RAMP-MSECDP & Greening of MSMEs” विषय पर आधारित यह इंटरएक्टिव वर्कशॉप बद्दी-नालागढ़ रोड स्थित होटल ले मेरियट, किशनपुरा, नालागढ़ में कल सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य MSME इकोसिस्टम को मजबूत बनाना और सतत विकास की दिशा में उद्यमों को प्रेरित करना है। सत्र में निम्नलिखित विषयों पर विशेष चर्चा होगी—

RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance): प्रतिस्पर्धा और विकास को बढ़ावा।

MSE-CDP (Micro & Small Enterprises Cluster Development Programme): क्लस्टर आधारित विकास के अवसर।

Green MSME & Circular Economy: स्थिरता और संसाधन दक्षता को बढ़ावा।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यशाला MSME उद्यमियों के लिए विकास, प्रतिस्पर्धा और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़े अवसरों की जानकारी देने का एक सशक्त मंच बनेगी।

इस के लिए स्थान: होटल ले मेरियट, बद्दी-नालागढ़ रोड, किशनपुरा, नालागढ़, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश)
तारीख व समय: 25 सितम्बर 2025, सुबह 11 बजे से आगे,निर्धारित किया गया है।