नालागढ़, 24 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एनएसएस दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सपना संजय पंडित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवियों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वॉलंटियर्स ने अपने अनुभव साझा किए और नए स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों से अवगत कराया।

डॉ. शुक्ला रानी ने विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और एक रंगमंच कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर प्राचार्या डॉ. सपना संजय पंडित और एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीपिका रानी ने सभी को एनएसएस दिवस की शुभकामनाएं दीं और वॉलंटियर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें एनएसएस की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

समस्त महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।










