/हिमाचल में अब हर माह होगी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस की क्वालिटी जांच

हिमाचल में अब हर माह होगी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस की क्वालिटी जांच

राज्य में पहली पहल, ऑनलाइन रिपोर्टिंग और सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कार

शिमला, 25 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।


प्रदेश सरकार ने राज्य भर के सभी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस की मासिक गुणवत्ता जांच और प्रमाणन करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह पहल देश में पहली बार की जा रही है, जिसके अंतर्गत हर रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस की साल में 12 बार यानी हर माह निरीक्षण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इन रेस्ट हाउसों को अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता और पर्यटकों के लिए भी पूरी तरह खोल रही है। इसके लिए नियमित रखरखाव और गुणवत्ता सुनिश्चित करना जरूरी है।

पीडब्ल्यूडी सचिव अभिषेक जैन ने बताया कि विभाग ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मार्गदर्शन में विस्तृत चेकलिस्ट तैयार की है, जिसमें फर्श, विद्युत प्रणाली, लिफ्ट, बगीचे, पार्किंग, लाइटिंग सिस्टम, छत, दीवारें, सीलन, अग्निशामक यंत्र, जल एवं सीवरेज व्यवस्था, वॉटर प्यूरीफायर, फर्नीचर, रसोईघर, शौचालय और बेडिंग सामग्री तक की गुणवत्ता की जांच शामिल होगी।

निरीक्षण कार्य जूनियर इंजीनियर और एसडीओ स्तर के अधिकारी करेंगे, जबकि रिपोर्ट संबंधित अधिशासी अभियंता की देखरेख में ऑनलाइन अपलोड होगी। इसके बाद उच्च अधिकारी समीक्षा करेंगे। प्रत्येक रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस को बहुत अच्छा से लेकर खराब तक की ग्रेडिंग दी जाएगी।

वर्तमान में प्रदेश में 275 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस (1335 कमरे) और 21 सर्किट हाउस (222 कमरे) हैं। बेहतर ग्रेडिंग पाने वाले रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस को तिमाही आधार पर पुरस्कृत भी किया जाएगा, जिसमें स्टाफ के व्यवहार को भी शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा, सभी रेस्ट हाउसों पर ऑनलाइन आरक्षण व्यवस्था पहले से लागू है और अब इन्हें सभी श्रेणी के आगंतुकों के लिए