निवासियों ने एसडीएम को सौंपी शिकायत
नालागढ़ 26सितंबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा
नालागढ़ उपमंडल के पीर स्थान की आकाश नगर कॉलोनी, के निवासियों ने घर-घर से कूड़ा न उठाए जाने पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) नालागढ़ को शिकायत पत्र सौंपा है।

मिली जानकारी के मुताबिक आकाश कॉलोनी निवासियों का आरोप है कि कॉलोनी में सफाई का कार्य JBR कंपनी को सौंपा गया है, जिसने ठेकेदार के माध्यम से घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की है,लेकिन ठेकेदार द्वारा प्रति परिवार ₹100 प्रतिमाह अतिरिक्त शुल्क मांगे जाने पर कॉलोनीवासियों ने आपत्ति जताई, क्योंकि बिजली बिलों में पहले से ही स्वच्छता शुल्क वसूला जा रहा है।

निवासियों का कहना है कि विरोध करने के बाद ठेकेदार ने कॉलोनी से कूड़ा उठाना पूरी तरह बंद कर दिया। इस कारण कॉलोनी में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी गंभीर समस्याएँ खड़ी हो गई हैं।

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।










