नालागढ़ /बद्दी 27 सितंबर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा 28 सितंबर 2025 को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह शटडाउन 11 केवी फीडरों की नियमित मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते किया जा रहा है।
शटडाउन सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक रहेगा।
यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता, विद्युत मंडल नालागढ़ ने बताया कि
132/66/11 केवी सब-स्टेशन बरोतीवाला और हरिपुर फीडर 1,2,3,4,5,8
इन फीडरों से जुड़े तुरनवाला, बट्टड़, बरोतीवाला, दयानिवाला, लोजर टिब्बा, हरिपुर, सुराजपुर, भट्ठाकलां, मंडी डिंघाड़ नालागढ़, जय माता टायर, कोटला, भज्जा, कक्कड़वाला, चुल्लागढ़, खरयाण, गंगूवाल आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसके अलावा बरोतीवाला व हरिपुर के औद्योगिक इकाइयों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
इस के साथ ही 66/11 केवी भट्ठाकलां फीडर 3,9,10,11,12
इस फीडर से जुड़े भट्ठाकलां, हिलटॉप, दशमाजरा, औद्योगिक क्षेत्र भट्ठाकलां सहित अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
साथ ही यहां की औद्योगिक इकाइयों की सप्लाई पर भी असर पड़ेगा।
उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय तक बिजली बंद रहेगी, अतः उपभोक्ता अपनी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।







