/मानपुरा में 29 सितम्बर को पारंपरिक कुश्ती दंगल, 10 लाख की इनामी राशि

मानपुरा में 29 सितम्बर को पारंपरिक कुश्ती दंगल, 10 लाख की इनामी राशि

मानपुरा, 27 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा।

औद्योगिक नगरी बीबीएन के मानपुरा में सोमवार, 29 सितम्बर 2025 को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने इस दंगल की कुल इनामी राशि 10 लाख रुपये निर्धारित की है।

मुख्य बड़ी माली का मुकाबला हरियाणा के झज्जर के प्रसिद्ध पहलवान दिनेश गुलिया और पंजाब के होशियारपुर के छोटा सद्दाम के बीच होगा। वहीं, छोटी माली में हुसैन (ईरान) और मेजर (डेराबाबा नानक) के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।

इसके साथ ही रोहित फौजी, सोनू रायेवाल, विकास (डेराबाबा नानक) सहित कई नामी पहलवान भी दंगल में दमखम दिखाएंगे।

आयोजन की रूपरेखा कुश्ती समिति मानपुरा द्वारा तय की गई है। समिति के महासचिव तीर्थ राम शर्मा, प्रधान नामदेव धीमान, उप प्रधान ज्ञान चंद ठाकुर तथा ग्राम पंचायत मानपुरा के समस्त सदस्य इस कार्यक्रम के संयोजक रहेंगे।

समिति ने स्पष्ट किया है कि दंगल में केवल सद्दा पत्र वाले पहलवानों की ही कुश्ती कराई जाएगी।