बद्दी, 28 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
बद्दी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए 277 वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की। यह अभियान मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत संचालित किया गया।

इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 05, बिना नंबर प्लेट के 03, बिना हेलमेट के 130, बिना सीट बेल्ट के 10 और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 02 चालान किए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि वे गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अवश्य लगवाएँ, ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, काले शीशों का प्रयोग न करें और ट्रिपल राइडिंग से बचें।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










