नालागढ़, 30 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में NCORD समिति के तत्वावधान में नशा उन्मूलन विषय पर अंतर-महाविद्यालयीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं और नशे से होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों को मंच पर जीवंत किया। दर्शकों ने प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में संयोजक डॉ. शालिनी शर्मा तथा समिति सदस्य डॉ. विकास, प्रो. पूजा और डॉ. प्रशांत रोहटा मौजूद रहे। समापन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सपना संजय पंडित ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए समाज से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील की।









