कृष्णा मार्केट सोसायटी बद्दी में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बद्दी, 1 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा।
औद्योगिक नगरी बीबीएन में नवरात्रि की नवमी के अवसर पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

मिली जानकारी के मुताबिक़ इस पावन अवसर पर आज विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस बात जानकारी देते हुए श्री मारुति कोरियर के मनोज कुमार ने बताया कि बद्दी के कृष्णा मार्केट सोसायटी में स्थानीय कारोबारियों ने विशेष रूप से महा प्रसाद का आयोजन किया।

उन्होंने बताया कि रेलवे मार्ग पर स्थित कृष्णा मार्केट सोसायटी में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और नवरात्रि पर्व की मंगलकामनाएँ साझा कीं।

इस आयोजन की जानकारी देते हुए मारुति कोरियर एंड लॉजिस्टिक के मनोज कुमार ने बताया कि कृष्णा मार्केट सोसायटी हर साल धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस बार भी नवमी पर आयोजित भंडारे में लोगों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया।

महा प्रसाद आयोजन को सफल बनाने में प्रिंटिंग व्यवसायी अजय डोगरा और सुनील शर्मा, मारुति कोरियर के मनोज कुमार तथा एमएस डिवाइन के सागर ने विशेष सहयोग दिया।

इनके प्रयासों से कार्यक्रम का सुचारू संचालन हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण सुनिश्चित किया गया।
धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का यह आयोजन नवरात्रि पर्व की महत्ता को और बढ़ाता है तथा समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देता है।









