नालागढ़, 3 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा।
नालागढ़ की पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए महादेव क्षेत्र में दबिश दे कर दो जेसीबी और दो टिपर अवैध खनन में संलिप्त पाए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना नालागढ़ में सुरक्षित रखा है।
इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि दोषियों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।










