/पीजीआईएमईआर में मनाया गया पोषण माह और राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस

पीजीआईएमईआर में मनाया गया पोषण माह और राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस

चंडीगढ़, 3 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा ।

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग एवं थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 1 अक्तूबर को ट्रस्ट का 320वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक यह शिविर स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान और राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस को समर्पित रहा तथा थैलेसीमिया पीड़ितों और गंभीर रोगियों के लिए रक्त एकत्रित करने पर केंद्रित रहा।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ.) आर.के. राठौ, डीन अकादमिक पीजीआईएमईआर रहे। उनका स्वागत प्रो.(डॉ.) रत्ती राम शर्मा (प्रमुख, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग) और श्री राजिंदर कालरा (सदस्य सचिव, ट्रस्ट) ने किया।

इस अवसर पर पोषण माह और रक्तदान दिवस के सम्मान में केक काटा गया।

इस रक्तदान शिविर में 66 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रो.(डॉ.) आक्ला खदवाल, डॉ. विनय सूद (वित्त सचिव, TCT) सहित कई वरिष्ठ संकाय सदस्य शामिल रहे।

रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और बैज देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रो.(डॉ.) आर.आर. शर्मा और श्री राजिंदर कालरा ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया तथा विशेष रूप से यूनिप्रो टेक्नो इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. का धन्यवाद किया। उन्होंने आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान को जीवन रक्षक कार्य मानते हुए आगे आने की अपील की।