चंडीगढ़ (बटाला) 3 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।
पंजाब के बटाला शहर की एक नागरिक पहल अब विश्व स्तर पर मिसाल बनती जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ सड़क हादसों की पीड़ा से शुरू हुई यह पहल मानवाधिकार आयोग (HRC) के जरिए नागरिक जवाबदेही का नया मॉडल पेश कर रही है।

मामला जालंधर रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास उस मोड़ से जुड़ा है, जहाँ 15 फरवरी 2025 को सड़क दुर्घटना में रोहित नामक युवक की मौत हो गई थी। इससे पहले भी 4 मई 2023 को यहां हादसे हो चुके थे। इस पर स्थानीय नागरिक कमल कुमार ने नगर निगम व पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को मानवाधिकार उल्लंघन मानते हुए HRC में शिकायत दर्ज करवाई।

सरल माध्यम अपनाते हुए उन्होंने व्हाट्सएप से शिकायत भेजी, जिस पर HRC ने गंभीरता दिखाते हुए 12 सितंबर 2025 को निर्णायक आदेश पारित किया।
आयोग ने बटाला नगर निगम को केवल रिपोर्ट नहीं, बल्कि स्थायी समाधान पूरा कर 17 दिसंबर 2025 से पहले अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

आयोग के दबाव के बाद बटाला प्रशासन ने स्थायी सीमेंट डिवाइडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस पहल को अब नागरिकों के लिए जवाबदेही का वैश्विक मॉडल माना जा रहा है।








