/तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक मौके से फरार

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक मौके से फरार

नालागढ़ 5 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।

थाना नालागढ़ के अंतर्गत गांव दयोली (टकेड़ी) में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

शिकायतकर्ता रतन चंद, निवासी गांव दयोली (टकेड़ी), ने पुलिस को बताया कि सुबह लगभग 6 बजे बिहार के अररिया निवासी उपेंद्र ऋषिदेव (पुत्र कपिल ऋषिदेव) उसकी दुकान पर आया था। दुकान से सड़क की ओर पैदल जाते समय गुल्लरवाला–करसौली की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उपेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उपेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

थाना नालागढ़ पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चालक की पहचान और वाहन की तलाश में जुटी हुई है।