/स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

चंडीगढ़, 06 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ (DCMSPH) तथा नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), यू.टी. चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 1 अक्तूबर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सेक्टर-49 में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” के तहत बहुविषयक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) विवेक लाल, निदेशक पीजीआईएमईआर, ने स्वास्थ्य कर्मियों को “कर्मयोगी” बताते हुए महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को सशक्त परिवार की नींव कहा। प्रो. (डॉ.) अरुण के. अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र, त्वचा, ईएनटी, मेडिसिन व मनोरोग विभागों द्वारा परामर्श सेवाएं दी गईं और टीबी, टीकाकरण, टेली-मानस, फूड सेफ्टी व वेक्टर जनित रोगों पर जागरूकता फैलाई गई।

कार्यक्रम का समापन डॉ. विनीथ राजगोपाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।