नालागढ़ 7 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
जनकल्याण समिति द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के अभियान को आगे बढ़ाते हुए 91वां 10,000 रुपये का चेक हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा निवासी सुरजीत कुमार को प्रदान किया गया।
सुरजीत कुमार नालागढ़ यूनियन में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत हैं। बीते दिनों उनका जयपुर (राजस्थान) में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनकी टांग टूट गई और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।

समिति के अध्यक्ष विशाल परमार ने बताया कि जनकल्याण समिति लगातार समाजसेवा के कार्यों में जुटी है। संस्था अब तक 10000 रुपये के 91 चेक जरूरतमंदों को प्रदान कर चुकी है।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, सुमिता परमार, हुकम चंद, भाग सिंह, करमचंद, ट्रक ऑपरेटर गुरुदेव, शेर सिंह परमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
जनकल्याण समिति ने यह संदेश दिया कि समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।








