नालागढ़ 8 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन के महिला थाना बद्दी द्वारा आज टैम्पू यूनियन सभागार में टैम्पू चालकों के लिए एक विशेष सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि इस सत्र का उद्देश्य चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान चालकों को सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, और रक्षात्मक ड्राइविंग की आदतें अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बद्दी पुलिस ने चालकों से इन नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की, ताकि बद्दी क्षेत्र को एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था का उदाहरण बनाया जा सके।








