सोलन (अर्की ), 9 अक्तूबर ,
हिमनयन न्यूज/ ब्यूरो/वर्मा।
सोलन जिले के नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन के छात्र केतन ठाकुर पुत्र श्री सोहन लाल का चयन राज्य स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

यह जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षा शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय की टीम ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप केतन ठाकुर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुना गया है।
अब वह जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेगा और बेहतर प्रदर्शन कर जिले एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन करेगा।







