न्यायालय ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।
सोलन, 10 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
सोलन महिला थाना ने एक गंभीर मामले में राम कुमार बिंदल पुत्र वैध बालमुकंद बिंदल निवासी बिंदल कॉलोनी, सर्कुलर रोड, सोलन को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ यह कार्रवाई एफआईआर दिनांक 08-10-2025 को दर्ज हुई शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोपी पर धारा 64, 68 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता ने महिला थाना सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह लंबे समय से एक बीमारी से पीड़ित थी और वैज्ञानिक चिकित्सा से राहत न मिलने पर 7 अक्तूबर को सोलन में पुराना बस अड्डा के पास वैदिक उपचार के लिए एक व्यक्ति के पास पहुंची।

आरोप है कि वहां बैठा व्यक्ति, जिसने स्वयं को वैद बताया, उससे बीमारी के बारे में पूछताछ करने लगा। जांच के बहाने उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर नसें दबानी शुरू कीं और धीरे-धीरे यौन विषयों पर अनुचित बातें करने लगा।
जब पीड़िता ने अपनी बीमारी बताई, तो उसने भरोसा दिलाया कि वह उसे सौ फीसदी ठीक कर देगा और कोई बुक भी दिखाई।
इसके बाद आरोपी ने जांच के नाम पर अनुचित हरकतें कीं और प्राइवेट पार्ट से जांच करने की बात कही, जिसका पीड़िता ने विरोध किया।
विरोध के बावजूद आरोपी ने जबरदस्ती गलत हरकत की, जिसके बाद पीड़िता ने उसे धक्का देकर वहां से निकलकर पुलिस को सूचना दी।
ताजा जानकारी के मुताबिक आरोपी को न्यायालय ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।







