/अर्की में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य पथ संचलन का आयोजन

अर्की में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य पथ संचलन का आयोजन

सोलन(अर्की), 13 अक्तूबर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज अर्की नगर में स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अनुशासन और राष्ट्र भाव का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह जानकारी देते हुए आशा परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पथ संचालन किया और नागरिकों को संघ की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका तथा सामाजिक एकता के संदेश से अवगत कराया।

इसी दौरान स्वयंसेवकों ने बताया कि आरएसएस का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित, समाज सेवा और चरित्र निर्माण के माध्यम से देश को सशक्त बनाना है।

पथ संचालन के दौरान नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मातृशक्ति द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में देशभक्ति, अनुशासन और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।